जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ट्यूब बारीडीह निवासी सूर्यकांत सिंह के होंडा एक्टिवा स्कूटी की चोरी हो गयी. स्कूटी संख्या जेएच 05बीके 9387 को अपने घर पर खड़ी किये थे. उक्त गाड़ी लॉक भी था. बाहर का गेट खुला हुआ था. लेकिन गाड़ी की चोरी कर ली गयी. घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है. चोरी की घटना की जानकारी सिदगोड़ा पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आयी है, जिसमें वह गाड़ी की चोरी होता दिख रहा है.












