जमशेदपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को झारखंड पहुंचे. इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश आनंद ने उनका स्वागत किया. डॉ ओम प्रकाश आनंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर जाकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किये एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर शोक संवेदना व्यक्त की.











