जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को सिने तारिका माधुरी दीक्षित के फैन समाजसेवी पप्पू सरदार ने अपनी भागीदारी निभाते हुए साकची बाजार में लगभग एक हजार से अधिक आम लोगों के बीच निःशुल्क तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, तिरंगा टोपी, तिरंगा कलाई बैंड और तिरंगा हेयर बैंड सहित महिलाओं के बीच तिरंगा कलर की ओढ़नी का वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

पप्पू के इस कार्य की राह चलते कई लोगों ने काफी प्रशंसा की. इस दौरान पप्पू सरदार ने कहा कि उन्हें राजनीति से कोई मतलब नहीं हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह .एक छोटा सा प्रयास है ताकि जो तिरंगा झंडा नहीं खरीद पाए हैं, उन्हें तिरंगा झंडा उपलब्ध करवा सकें और वे सबके साथ आजादी का राष्ट्रीय पर्व खुशी से मना सकें.











