गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के हेंदलजुड़ी पंचायत स्थित हलुदबनी गांव निवासी पालटू सबर के श्राद्ध कार्य के लिए घाटशिला निवासी समाजसेवी कालीराम शर्मा उनके परिजनों को मंगलवार को सूखा राशन देकर सहयोग किया और ढांढस बंधाया. (नीचे भी पढ़े)
समाजसेवी कालीराम शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पालटू सबर और उनकी पत्नी केशोरी सबर की मौत के बाद उनके पांच बच्चे बाबूराम सबर, रतन सबर, रांगी सबर, बाबूजी सबर और आकाश सबर अनाथ हो गये. उन्होंने बच्चों को हरसंभव सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया.











