जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा के बर्मामाइन्स मंडल में लक्ष्मीनगर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ, 13 अगस्त को हर घर तिरंगा के संकल्प और कई नारों के साथ अभियान और पदयात्रा कर तिरंगा यात्रा जेम्को चौक शहीद भगत स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर संम्पन हुआ. कई सारे कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में पकड़े तिरंगा को अपने घरों में बांधने के साथ ले गए. भाजपा बर्मामाइन्स मंडल के अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह ने कहा कि कल सुबह से बर्मामाइन्स के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान को सफल बिभिन्न बस्तियों के घरों जाकर निशुल्क तिरंगा बांधने का काम करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ सिख नेता नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया तिरंगा यात्रा के मंडल संयोजक श्री शशि सिंह, सह संयोजक श्री रितेश झा, जोगेन्दर सिंह सोनू, राकेश चौधरी, शशि रंजन दयाल, लक्ष्मी कान्त तिवारी, मनोज श्रीवास्तव, छोटू पान्डे, सुख सागर गुप्ता, राजू सिंह, महिला शक्ति लक्ष्मी यादव, निरमा देवी, चंपा देवी, प्रमोद कुमार,विनोद चंद्रा,शंशाक मिस्रा, निर्मल मंडल समेत अन्य लोग मौजूद थे.











