रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटल रेडिशन ब्लू में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान मौके से जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश की गड्डियां और अन्य चीजें बरामद की गई है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस की यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद पूरे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताया जाता है कि पैसे वाले हाईफाई लोग वहां जुआ का अड्डा चलाते थे. वहां पैसे लगाते थे. इसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है.



