रांची / जमशेदपुर : गुरुवार को झारखंड की राजधानी समेत कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां जिले में गुरुवार सुबह से धूप छांव की स्थिति बनी हुई है और खबर लिखे जाने तक कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो रही है. बारिश के बावजूद उमस से लोग परेशान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, जामताड़ा और रांची में जोरदार बारिश का अलर्ट है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. (नीचे भी पढ़ें)
स्वतंत्रता दिवस के दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम – 15 अगस्त को मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में कहीं बादल छाये रहने और कहीं हल्की बारिश के साथ गरज चमक का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग रांची केंद्र के अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 अगस्त को झारखंड में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही एक से दो बार बारिश का अनुमान है. उन्होंने बताया कि फस्ट हाफ में बारिश का अनुमान कम है. वहीं सेकेंड हाफ में बारिश का अनुमान अधिक है. इसे देखते हुए झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस के दिन बादलों के बीच समारोह मनाना होगा, यानी झंडोत्तोलन के समय बारिश का अनुमान नहीं है. वहीं दोपहर दो बजे के बाद से कहीं झमाझम तो कहीं बूंदाबांदी बारिश की संभावना है. (नीचे भी पढे़ं)
स्वतंत्रता दिवस के दिन इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट – मौसम पूर्वानुमान अनुसार 15 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची, खंटी, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है.



