सरायकेला: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर गम्हरिया सीनी रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 266 / 28 बालिगुमा के समीप पत्थरबाजी की गई. पत्थरबाजी से ट्रेन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मामले का जांच करते हुए नाबालिग को अपने कब्जे में लिया और पूछताछ किया तो उसने खेल- खेल में ही पत्थर चलाने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)
आरपीएफ ने नाबालिग को हिरासत में लेते हुए चाईबासा रेलवे कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां नाबालिग होने के कारण अदालत द्वारा उसे सरायकेला जुवेनाइल कोर्ट भेजा गया. वहां उससे बेल बांड पर छोड़ा गया. घटना 15 अगस्त शुक्रवार शाम करीब 4:00 की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन राउरकेला से हावड़ा जा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
जैसे ही ट्रेन बालिगुमा के पास पहुंची, नाबालिग द्वारा पत्थरबाजी किया गया. पत्थरबाजी से ट्रेन के सी टू 62-63 कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है. सिनी आरपीएफ प्रभारी शैलेश चंद ने बताया कि मामले पर केस दर्ज करते हुए नाबालिग को जुवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से अदालत द्वारा बेल बांड पर छोड़ दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि ट्रेन पर पत्थरबाजी करने वालों पर रेलवे द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे प्रशासन सख्त कदम उठाएगा.












