सरायकेला: खरसावां पुलिस ने सीएलए एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर इश्तेहार चस्पा किया. खरसावां थाना के पुराने मामलों में धारा 120बी आईपीसी तथा सीएलए एक्ट में फरार चल रहे अमित हांसदा के गोमिया थाना क्षेत्र के ढोडी स्थित घर, वैशाखी के तमाड़ थाना क्षेत्र के अहरंगा गांव स्थित घर, सुनीता मुंडा के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजामा स्थित घर, गुलशन सिंह मुंडा के बुंडू थाना के बारुहातु गांव स्थित घर, सागर सिंह सरदार के नीमडीह थाना क्षेत्र के बोनाडीह गांव स्थित घर पर इश्तहार चस्पा किया. ये सभी लोग पुराने मामलों में फरार चल रहे है .











