गालूडीह: गालूडीह स्थित उलदा पंचायत के पुतडू गांव में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी. मौके पर दारीसाई और पुतडू के युवाओं ने भव्य तरीके से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया. मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह उपस्थित थे. इस दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने आस-पास गांव के सैकड़ों लोग लोग पहुंचे थे. महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ी.(नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम व की शुरुआत पुजारी संजय मुखर्जी ने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना से की. युवाओं ने पिरामिड बनाकर तीन मटकियों को छोलागोड़ा की टीम ने फोड़ा. तीनों मटकियों को तोड़कर छोलागोड़ा की टीम ने बाजी मारी. छोलागोड़ा की टीम को अतिथि ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 2000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1500 और तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये दिये गये. मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आस पास गांव के कई टीमों ने भाग लिया था. लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर बंधी मटकी को फोड़ने के लिए सभी टीमों को तीन से चार बार मौका मिला. वहीं, बच्चों में चॉकलेट का वितरण किया गया.











