जमशेदपुर: जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दो मिनट का मौन धारण कर अंतिम विदाई दी गयी. यह श्रद्धांजलि सुबह के प्रार्थना के दौरान दी गयी, जिसमें स्कूल के प्रिसिंपल ने संबोधन में कहा कि 44 साल के राजनीतिक जीवन में उन्होंने ग्राम प्रधान से झारखंड कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया. उनका राजनीतिक जीवन संघर्षमय था. 15 अगस्त 2025 को उन्होंने इस दुनिया से विदा ले लिया. आज झारखंड राज्य ने एक अनमोल रत्न को खो दिया.











