जमशेदपुर : जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में जिले के सभी प्रखंडों में 19 अगस्त से 01 सितम्बर तक नि:शुल्क फ्री एड & एपलायंसस का वितरण हेतु परीक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लाभुकों का पंजीकरण कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराये जाएंगे. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को शिविरों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके. जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों एवं अन्य योग्य लाभुकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविर में पहुंचकर पंजीकरण एवं आकलन कराएं और इस अवसर का लाभ उठाए. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर की तिथियां एवं स्थान इस प्रकार हैं : (नीचे भी पढ़ें)
- जमशेदपुर सदर – 19 अगस्त – धातकीडीह सामुदायिक भवन
- गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20 अगस्त – प्रखंड कार्यालय परिसर
- पोटका – 21 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, पोटका
- पटमदा – 22 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, पटमदा
- बोड़ाम – 23 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम
- मुसाबनी – 25 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, मुसाबनी
- डुमरिया – 26 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, डुमरिया
- धालभूमगढ़ – अगस्त – प्रखंड कार्यालय, धालभूमगढ़
- चाकुलिया – 29 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, चाकुलिया
- बहरागोड़ा – 30 अगस्त – प्रखंड कार्यालय, बहरागोड़ा
- घाटशिला – 01 सितम्बर – प्रखंड कार्यालय, घाटशिला











