चाकुलिया : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर चाकुलिया थाना और श्यामसुंदरपुर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कुमार और संतोष कुमार समेत सभी पदाधिकारी और कर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली. अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए हमेशा तैयार रहने की शपथ ली. (नीचे भी पढ़ें)
अवसर पर पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी और देश के एकीकरण में उनके योगदान को याद कर उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.












