पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा मंगलवार को झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा उन्नति का पहिया योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल वितरण का शुभारंभ पोटका प्रखंड मुख्यालय में किया . विधायक द्वारा प्रखंड के आसपास के 10 विद्यालय के लगभग 465 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान कर योजना का शुभारंभ किया गया . मुख्यालय में मध्य विद्यालय पोटका, चांदपुर, बड़ा सिगदी, धोलाडीह, रंगामाटिया,पिछली, जाहातू, तूड़ी, गितिलता, छोटा तिलाइझोर, सानग्राम एवं कमलपुर विद्यालय के विद्यार्थियों को साइकिल दिया गया .( नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुभारंभ में दो मिनट मौन रखकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार छात्र छात्राओं को पढ़ने और आगे बढ़ने हेतु साईकिल उपलब्ध करा रही है. आप सभी छात्र खूब मेहनत पर पढ़ाई करें. बिना परिश्रम के जीवन में सफलता प्राप्त करना नामुमकिन है. उन्होंने कहा कि सरकार एक छात्र के लिए निजी विद्यालयों से भी ज्यादा खर्च कर रही है,ताकि गरीब छात्र भी पढ़कर आगे बढ़ सके. ( नीचे भी पढ़े)

छात्रों को लक्ष्य तय करने की जरूरत है. उन्होंने ऊंचे सपने देखने और इसे पुरा करने हेतु संघर्ष करने का आह्वान किया. विधायक ने घोषणा किया कि छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु जल्द ही हाता में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर शुरू कराया जाएगा. इसमें कंप्यूटर का कोर्स भी उपलब्ध होगा. साईकिल पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे. इस अवसर पर बीडीओ अरुण मुंडा, सीओ निकीता बाला, बीपीआरओ मनोज सिन्हा, जेएसएलपीएस कॉर्डिनेटर मंटू मुंडा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुखलाल हेंब्रम ,बीपीओ जयश्री बोयपाई, बीआरपी सोनू महतो आदि उपस्थित थे .( नीचे भी पढ़े)

प्रखंड में कक्षा आठ के 2764 छात्रों को मिलेगा साईकिल: झारखंड सरकार कल्याण विभाग द्वारा संचालित उन्नति के पहिए योजना अंतर्गत सत्र 2025 में प्रखंड के आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए साईकिल दिया जा रहा है. प्रखंड के कक्षा आठवीं के कुल 2764 छात्र छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया जाएगा.











