जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र, पोटका से एक सनसनीखेज मार्मिक खबर सामने आई है, जहां पोटका के झरिया गांव में मंगलवार सुबह एक अज्ञात विक्षिप्त महिला ने खुले आसमान के नीचे एक बच्ची को जन्म दिया. महिला ने नौ महीने तक बच्ची को पेट में रखा और कठिन परिस्थितियों में जन्म दिया. स्थानीय लोगों की मदद से महिला को यूसिल के एम्बुलेंस से जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. (नीचे भी पढ़ें)

महिला खुद को जमशेदपुर के पारडीह की निवासी बता रही है, जबकि बच्चे के पिता का नाम और पता अज्ञात है. नवजात बच्ची की मदद के लिए पूरा गांव आगे आया. सूचना पाते ही जादूगोड़ा थाना के सहायक अवर निरीक्षक नारायण मिश्रा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई. पुलिस अब महिला के पति और बच्चे के पिता को खोजने और उसे सजा दिलाने के लिए मामले की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं.











