जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रांची टीम विजेता, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) उपविजेता, और मेजबान टीम तीसरे स्थान पर रही. तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ. जिसमें सीनियर एवं कैडेट प्रतियोगिता में क्योरोगी (फाइट) रांची की टीम विजेता, पूर्वी सिंहभूम उपविजेता एवं कोडरमा की टीम तीसरे स्थान पर रही. ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के द्वारा किया गया था, जिसमे झारखंड के 19 जिलों से करीब 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. (नीचे भी पढ़े)
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ही राष्ट्रीय सीनियर एवं कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी में अभिज्ञान मिश्रा, आनंद कुमार झा, महक कुमारी, गणेश चंद्रा, आर दानिश राव, अरसिया कुमारी,आरती कुमारी, अंकित कुमार, ऋतविक कुमार,निलाक्ष, आयुष राम, राज रजत, अंजली कुमारी शामिल है. जबकि रजत पदक विजेता अमित गोप, रितिका, किशन कुमार, विवेक कुमार, गोस्वामी, अदिति गुप्ता रहे. कांस्य पदक विजेता दिलजीत कौर, रिया बनर्जी, सुभाजित बनर्जी, आयुष कुमार यादव, रिंकू यादव, स्वप्निल पूर्ति, सागर साहू, मिहिका दत्ता,अर्पिता मंडल, माही शर्मा, गुड़िया कुमारी रहे. (नीचे भी पढ़े)
मंगलवार को जमशेदपुर शहर पहुंचने स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, बारिडीह कार्यालय में एक सादा समारोह आयोजित कर पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनकर सम्मानित किया गया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई. इस मौके पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, स्वर्णरेखा विकास ट्रस्ट बारिडीह के कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, कोच लखन कुमार, पूजा कौर, राकेश कुमार, संतोष कुमार तिवारी, अनिल मार्डी, राहुल सुमन, सपना पाल, बलराम तांती वही रेफरी रोहित कुमार सिंह, सुभाष प्रसाद मौजूद थे.











