जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के देवनगर न्यू बाराद्वारी में एक शर्मनाक घटना ने लोगों को हिला दिया है. 19 अगस्त को दिनदहाड़े एक युवक ने युवती के साथ लगातार छेड़छाड़ की और जबरन पकड़कर अपने साथ ले गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर दोपहर 3:10 बजे तक युवती को प्रताड़ित करता रहा. पीड़िता पश्चिम बंगाल के माठपाड़ा की रहने वाली है और इन दिनों अपने परिजनों संग बाराद्वारी में किराए पर रह रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रवींद्र मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल वह फरार है और उसकी तलाश में छापेमारी जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हाल ही में एक अन्य मामला भी सामने आया था, जिसमें घोड़ाबांधा निवासी प्रवीण सिंह की पिटाई कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने न्यू सीतारामडेरा अंजलि अपार्टमेंट निवासी राहुल मूनका और कनिका मूनका के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उलीडीह थाना क्षेत्र से भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज हुई है. डिमना रोड स्थित सविता अपार्टमेंट निवासी रंजीत सिंह ने गोलमुरी टाटा लाइन निवासी हरविंदर सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. यह मामला भी जांच के अधीन है लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों का माहौल है. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.











