जमशेदपुर: झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन (जेपीओ ) के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को झारखंड केसरी बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शारीरिक क्षमता, शक्ति, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अरुणा मिश्रा, डीएसपी एवं अभय नारायण तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता, आजसू उपस्थित रहे. दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन के माध्यम से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गनाइजेशन (पीएसओ) के वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही. इनमें दुर्गेश राजोरिया, जनरल सेक्रेटरी, (पीएसओ) सोंडे सर, प्रेसिडेंट, (पीएसओ) एवं अनूप यादव, वाइस प्रेसिडेंट,पीएसओ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. इन सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया तथा झारखंड में पावरलिफ्टिंग खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों सहित विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला.(नीचे भी पढ़े)
इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं विभिन्न ऑलओवर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इसके साथ ही विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए.यह प्रतियोगिता झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन के स्टेट सेक्रेटरी कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई.इस अवसर पर कन्हैया कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में पावरलिफ्टिंग खेल को नई पहचान दिलाना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर उपलब्ध कराना संगठन का मुख्य उद्देश्य है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा एवं अभय नारायण तिवारी तथा पीएसओ के जनरल सेक्रेटरी दुर्गेश राजोरिया, प्रेसिडेंट सोंडे सर एवं वाइस प्रेसिडेंट अनूप यादव के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया. साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, सहयोगियों एवं आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया.उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन करता रहेगा, जिससे राज्य की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिल सके और झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें.झारखंड पावरलिफ्टिंग ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.












