जमशेदपुर: जमशेदपुर के साइबर अपराध थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गु्प्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर निवासी राहुल भक्त व जादूगोड़ा के कालापाथर निवासी उतम भक्त के रुप में की गयी. पुलिस युवकों के पास दो मोबाइल व तीन सिम कार्ड बरामद किये है. (नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार युवकों ने बताया कि इस गिरोह में महावीर भक्त, मलय भक्त, प्रीतिश राज, मानतोष भक्त, उज्जवल प्रमाणिक व अमित भक्त के साथ मिलकर वे ठगी का काम किया करते है. साथ ही बताया कि कमाई का 10 प्रतिशत हिस्सा उन्हें मिलता था, जिसमें से पांच प्रतिशत खाता खोलने वाले को दिया जाता था. गिरफ्तार युवकों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में एनसीसीआरपी के तहत कुल 13 मामले दर्ज है. पुलिस ने बताया कि गिरोह का मॉड्यूस आपरेडिंग के जरिए ठगी का काम करते है. इसमें गांव गांव जाकर लोगों से बैंक खाते खुलवाते और उन्हें गिरोह के अन्य सदस्यों को बेच देते थे. इसके बाद उन्हीं खातों के जरिए ठगी का खेल खेला जाता था. (नीचे भी पढ़े)
इसमें गिरोह के सदस्य टेलीग्राम एप्प व व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को अलग अलग तरीके से प्रलोभन देकर जाल में फंसते और फिर लाखों की ठगी करते है. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मारी कर रही है. जल्द ही इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापामारी दल में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार (पुनि), अंजनी कुमार (पुनि), अनुज कुमार (पुअनि) और सशस्त्र बल शामिल थे.











