जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीव रेड्डी और डॉ पी श्रीनिवासन का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज एवं राष्ट्रीय सचिव राकेश साहू के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे. राष्ट्रीय महासचिव नितेश राज ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया. (नीचे भी पढ़े)

मजदूर नेता नितेश राज ने कहा कि मजदूरों के मसीहा संजीव रेड्डी के आगमन से मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज और बुलंद होगी. स्वागत कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, संतोष गुप्ता, निखिल सिंह, अमित साहू, सागर साहू, गौतम साहू, आयुष गुप्ता, कमलेश साहू, राकेश साहू, राहुल साहू, अशोक साहू, हर्ष गुप्ता, विमल प्रसाद, राहुल साव, निखिल प्रसाद, महेश जायसवाल, आशीष कुमार, प्रवीण महानंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.



