• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 22, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान, अभियान की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक सम्पन्न, सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जमशेदपुर महानगर ने तैयारी शुरु कर दी है. सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई. महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्यरूप से मौजूद रहे. इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं जनहितकारी अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है. उनके नेतृत्व में गरीब, वंचित एवं शोषित वर्गों के उत्थान के लिए हुए ऐतिहासिक कार्य आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बने हैं. उनके अद्वितीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेते हुए भाजपा हर वर्ष 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है. जमशेदपुर महानगर में आगामी 17 सितंबर से स्वच्छता अभियान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी. जिसमें उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों का विस्तार से चित्रण होगा. वहीं, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, वोकल फॉर लोकल’ अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी पर आधारित पुस्तकों के वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. इसके साथ ही, सेवा पखवाड़ा के तहत सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा.(नीचे भी पढ़े)

जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल और खो-खो जैसे खेल शामिल होंगे. इसके लिए पंजीकरण 29 अगस्त से प्रारंभ होगा। विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. वहीं, मोदी विकास मैराथन आयोजित होगी, जिसमें वोकल फॉर लोकल, स्वच्छ भारत और नशा मुक्त भारत जैसे अभियानों को जोड़ा जाएगा. 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर पर मनाई जाएगी एवं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के दिन ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प लिया जाएगा, खादी एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को स्मरण किया जाएगा. बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सेवा पखवाड़ा के दौरान प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान-जय अनुसंधान को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया.(नीचे भी पढ़े)

संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर विद्युत महतो का हुआ अभिनंदन :जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को चौथी बार प्रतिष्ठित संसद रत्न पुरस्कार मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जिला कार्यालय में अभिनंदन किया. जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद विद्युत महतो के कार्यालय आगमन पर उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान लौहनगरी की जनता के समर्थन, आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. (नीचे भी पढ़े)

कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और जमशेदपुर की जनता के आशीर्वाद ही उनकी असली पूंजी हैं. उन्होंने यह पुरस्कार जमशेदपुरवासियों को समर्पित किया और आश्वस्त किया कि वे आगे भी जनहित के कार्यों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे रहेंगे. इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी प्रदीप महतो, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, संजीव कुमार, मनोज राम, विजय तिवारी, शांति देवी, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, मुचिराम बाउरी, मंजीत सिंह, नीतीश कुशवाहा, सागर राय, पोरेश मुखी, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, पप्पू सिंह, राकेश दुबे, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, राकेश श्रीवास्तव, संजय सिंह मुंडा व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur police success : साकची फायरिंग मामले का आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार, दुकानदारों को डराने-धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए की थी फायरिंग, देखिए – video
खबर

Jamshedpur police success : साकची फायरिंग मामले का आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार, दुकानदारों को डराने-धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए की थी फायरिंग, देखिए – video

June 22, 2026
Saraikela chandil protest : चांडिल में फर्नेस ब्लास्ट हादसे के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट किया जाम, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, उत्पादन ठप
खबर

Saraikela chandil protest : चांडिल में फर्नेस ब्लास्ट हादसे के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट किया जाम, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, उत्पादन ठप

June 22, 2026
Saraikela accident – कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरा गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
खबर

Saraikela accident – कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरा गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

June 22, 2026
Next Post

jamshedpur east mla purnima sahu initiative : विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से बर्मामाइंस के दो दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, दिव्यांगजनों ने विधायक का जताया आभार

jamshedpur rural- बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने सदन में शून्य काल में पारा शिक्षकों के वेतनमान की उठाई मांग

cait-स्वदेशी से समृद्धि तक आत्मनिर्भर भारत के लिए कैट की पहल, बिष्टपुर में 'भारतीय सामान हमारा अभियान' पोस्टर का हुआ विमोचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur police success : साकची फायरिंग मामले का आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार, दुकानदारों को डराने-धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए की थी फायरिंग, देखिए – video

Saraikela chandil protest : चांडिल में फर्नेस ब्लास्ट हादसे के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट किया जाम, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, उत्पादन ठप

Jamshedpur jugsalai school : जुगसलाई डेजी गार्डेन स्कूल में मना योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना

Saraikela accident – कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरा गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur attack – घोड़ाबांधा में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, हाथ टूटा, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur police success : साकची फायरिंग मामले का आरोपी हाथीघोड़ा मंदिर के पास से गिरफ्तार, दुकानदारों को डराने-धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए की थी फायरिंग, देखिए – video

Saraikela chandil protest : चांडिल में फर्नेस ब्लास्ट हादसे के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट किया जाम, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी, उत्पादन ठप

Jamshedpur jugsalai school : जुगसलाई डेजी गार्डेन स्कूल में मना योग दिवस, बच्चों ने किया योगाभ्यास, प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना

Saraikela accident – कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, दूसरा गंभीर, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur attack – घोड़ाबांधा में वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला, हाथ टूटा, देखिए – video

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील के ग्रेड रिवीजन को लेकर एनएस ग्रेड के कमिटी मेंबरों में भारी नाराजगी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी, अध्यक्ष को घर पर घेरा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News