
जमशेदपुर : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है. बुधवार को रामदास सोरेन के पवित्र अस्थियों का ऐतिहासिक रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जन किया गया. यहीं पर गुरुजी शिबू सोरेन की अस्थियां भी विसर्जित की गयी थी. (नीचे भी पढे)

रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन ने उनका अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार को श्राद्धकर्म होगा और फिर शुक्रवार को श्राद्घ भोज आयोजित होगा. इसको लेकर तैयारी की जा रही है. शुक्रवार को होने वाले श्राद्धभोज में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. (नीचे भी पढे)

इसके अलावा राज्य के कई दिग्गज शामिल होंगे. इसको लेकर हेलीपैड बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस के भारी बंदोबस्त किये गये है.




