जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी कागलनगर बाजार स्थित रायल ब्याज क्लब की ओर से गणेश पूजा का आयोजन किया गया. पूजा पंडाल का उदघाटन क्लब के अध्यक्ष झामुमो के वरिष्ठ नेता और बीस सूत्री क्रियांवयन समिति के सदस्य मोहन कर्मकार ने किया. इस बार भगवान शिव के हिमालय पर विराजमान होने की प्रकृति का पंडाल बनाया गया है. यह पूजा वर्ष 1983 से होता आया है. (नीचे भी पढे)

आयोजन स्थानीय लोगों की मदद से ही किया जाता है. इस आयोजन में मुख्य रुप से उपाध्यक्ष शंकर कर्मकार, कोषाध्यक्ष बासु कर्मकार, सक्रिय सदस्य राजेश कर्मकार, दिनेश कर्मकार, दीपक लेहरी, सुशील कर्मकार, बंटी कर्मकार, सुभाष लोहार, दीपक गोप, चिराग कर्मकार और करण संदीप हांसदा समेत अन्य लोग शामिल है.




