जमशेदपुर : टाटा समूह के संस्थापक सदस्यों में शामिल और टाटा स्टील की नींव को मजबूत बनाने वाले दूरदर्शी लीडर सर दोराबजी टाटा की 166वीं जयंती के उपलक्ष्य में, टाटा स्टील के कारपोरेट कम्युनिकेशंस विभाग ने एक मीडिया क्विज का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर की मीडिया बिरादरी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 50 से अधिक पत्रकारों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया. कई रोमांचक चरणों के बाद, दो-दो सदस्यों वाली शीर्ष पांच टीमें अंतिम चरण में पहुंची, जहां उनकी जानकारी और त्वरित सोच की परीक्षा विभिन्न मीडिया व समसामयिक विषयों पर ली गई, जिनमें सर दोराबजी टाटा का जीवन, योगदान और दृष्टिकोण से जुड़े प्रश्न भी शामिल थे.(नीचे भी पढ़े)

क्विज प्रतियोगिता में विजेता टीम रही परविंदर भाटिया और मनप्रीत सिंह भाटिया की जोड़ी, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. पहले उपविजेता का खिताब अंजनी कुमार पांडेय और नानक सिंह की टीम ने अपने नाम किया, जबकि पाशुपति नाथ मिश्रा और संजय प्रसाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता टीमों को वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल थे पत्रकार जय प्रकाश राय और पत्रकार बी श्रीनिवास और कारपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड राजेश राजन मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के प्रमुख मीडिया संस्थानों से जुड़े कई प्रख्यात और अनुभवी मीडिया हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. यह क्विज प्रतियोगिता न केवल पत्रकारिता की भावना का जश्न मनाने का एक सशक्त माध्यम बनी, बल्कि यह सर दोराबजी टाटा की दूरदर्शिता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी एक प्रेरणादायक अवसर रहा.




