• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, October 12, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

Tata steel bonus update : टाटा स्टील के कर्मचारियों का गुरुवार को होगा बोनस समझौता, कर्मचारियों को इस साल बोनस में हो सकता है नुकसान, पढ़े कैसा हो सकता है बोनस समझौता

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता गुरुवार को होगा. इसको लेकर तैयारी कर ली गयी है. बुधवार को टाटा स्टील के एचआरएम से जुड़े अधिकारियों के बीच लगातार मंथन हुआ. इसमें यह तय हो गया है कि पुराना फार्मूला के तहत ही बोनस समझौता होगा. बताया जाता है कि पुराना फार्मूला के तहत ही बोनस समझौता अगर होता है तो भी इस बार बोनस की राशि में काफी कमी आयेगी. इसकी वजह है कि कंपनी ने अपना पूरा खाका पेश किया है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी का मुनाफा इस बार पिछले साल से काफी कम हुआ है. इस कारण बोनस की राशि घट जायेगी. बताया जाता है कि पिछले साल 303.13 करोड़ रुपये बोनस के मद में फार्मूला के आधार पर मिला था, जिसको बांटा गया था. इस बार यह राशि पुराना फार्मूला के तहत ही 273 करोड़ रुपये ही हो पायी है. पिछले साल से करीब 30 करोड़ रुपये कम बोनस के मद में होने जा रहा है. इससे कर्मचारियों का बोनस की राशि घट सकती है. बुधवार को हुई वार्ता में टाटा स्टील के एचआरएम के अधिकारियों ने बताया कि पिछले साल 11275.09 करोड़ रुपये मुनाफा कंपनी को हुआ था. इसमें मेरामंडली और एनआइएनएल का मुनाफा शामिल नहीं है. मेरामंडली और एनआइएनएल का अलग से बोनस समझौता होता है. पिछले साल एनआइएनएल का मुनाफा 3690.12 करोड़ रुपये हुआ था. वहीं, मेरामंडली का मुनाफा इस साल 3268.72 करोड़ रुपये हुआ है. इस साल पूरे ग्रुप का मुनाफा 12523 करोड़ रुपये हुआ है, जिसमें मेरामंडली की आमदनी 3268.72 को घटाने के बाद कंपनी का इस साल का मुनाफख़ 9255 करोड़ रुपये हुआ है. साल कंपनी के मुनाफा 11275.09 करोड़ रुपये के बदले 169.13 करोड़ रुपये हुआ था. इसी तरह प्रोफिटेबिलिटी पर पिछले साल 49 करोड़ रुपये हुआ था, जो इस साल घटकर करीब 41 करोड़ रुपये हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रोडक्टिविटी के मद में पिछले साल 80 करोड़ रुपये मिला था, जिसमें यह राशि घटेगी. एलटीएफआइआर के मद में 5 करोड़ रुपये बोनस में पिछले साल भी मिला था और इस साल भी मिलेगा. ऐसे में तय फार्मूला के तहत कुल 273 करोड़ रुपये ही बोनस की राशि मिल रही है. अब टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु पर सारा दारोमदार है कि वो कितना राशि बोनस के मद में बढ़ा पाते है. बताया जाता है कि गुरुवार को टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन और चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल के साथ अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की बैठक होगी, जिसमें अतिरिक्त राशि दिलाने की मांग होगी.
क्या है बोनस का फार्मूला और क्या था पिछले साल का बोनस :
पुराना बोनस का फार्मूला वर्ष 2014 में तैयार किया गया था. यह समझौता तीन साल के लिए था, लेकिन इसके बाद हर साल इसके आधार में करीब 10 साल से बोनस समझौता हो रहा है. फार्मूला के तहत बोनस की राशि प्रोफिट का 1.5 फीसदी, प्रोफिटेबिलिटी (प्रति टन सेलेबल स्टील पर लाभ), प्रोडक्टिविटी (प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति वार्षिक उत्पादन) और सेफ्टी (एलटीआइआर) को तय किया गया है. पिछले साल 9 सितंबर 2024 को बोनस समझौता हुआ था. इसमें कर्मचारियों को बोनस मद में कुल 303.13 करोड़ रुपये (करीब 17.89 फीसदी) मिली थी. पिछले साल कंपनी के मुनाफा 11275.09 करोड़ रुपये के बदले 169.13 करोड़ रुपये, प्रोफिटेबिलिटी पर 49 करोड़ रुपये, प्रोडक्टिविटी पर 80 करोड़ रुपये और एलटीआइएफआर पर 5 करोड़ रुपये मिले थे. कुल 26479 कर्मचारियों के बीच बोनस की राशि बांटी गयी थी. इसमें 11654 कर्मचारी सिर्फ जमशेदपुर के थे. जमशेदपुर में कुल 168.64 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बंटे थे. इसमें ओल्ड सीरीज (स्टील वेज) के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 4 लाख 9 हजार 462 रुपये थख़ जबकि न्यू सीरीज (एनएस ग्रेड) के कर्मचारियों का अधिकतम बोनस 1 लाख 13 हजार 515 रुपये था और न्यूनतम राशि 38 हजार 203 रुपये था. कर्मचारियों का औसत बोनस 1 लाख 44 हजार 706 रुपये मिला था.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur police transfer : जमशेदपुर के एसएसपी ने तीन थानेदार को किया पदस्थापित, सीतारामडेरा, बिरसानगर औऱ श्यामसुंदरपुर के नए थाना प्रभारी ये बने
खबर

Jamshedpur police transfer : जमशेदपुर के एसएसपी ने तीन थानेदार को किया पदस्थापित, सीतारामडेरा, बिरसानगर औऱ श्यामसुंदरपुर के नए थाना प्रभारी ये बने

October 12, 2026
Adityapur puja pandal inauguration : आदित्यपुर एम टाइप के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन
खबर

Adityapur puja pandal inauguration : आदित्यपुर एम टाइप के भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया पंडाल का उद्घाटन

October 11, 2026
Jamshedpur durgapuja pandal inauguration : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन, ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी मनमोहक झलक
खबर

Jamshedpur durgapuja pandal inauguration : गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी के भव्य पूजा पंडाल का पूर्व सीएम रघुवर दास ने किया उद्घाटन, ग्रामीण एवं आदिवासी संस्कृति की दिखी मनमोहक झलक

October 11, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day Thursday 28th August 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 28 अगस्त 2025

Horoscope Know Your Day Thursday 28th August 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 28 अगस्त 2025

Jamshedpur border area fraud company - झारखण्ड में फर्जी कंपनी की आड़ में नौकरी के खेल का एक और खुलासा, कपाली में स्थानीय लोगों ने ठग को रंगे हाथों पकड़ा

Tata steel bonus signed breaking : टाटा स्टील के कर्मचारियों का हो गया बोनस समझौता, यूनियन के दम पर पिछले साल जैसी मिली राशि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

Horoscope Know Your Day Sunday 11th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 अक्टूबर 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama in mgmch : जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल में वृद्ध की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, अस्पताल परिसर में की तोड़फोड़, मशीन भी की गई क्षतिग्रस्त

Jamshedpur singer’s devotional song to be reaeased today : आज रिलीज हो रहा है जमशेदपुर के चंचल गोस्वामी का भक्ति गीत, ‘मां का सजा है दरबार’ टी-सीरीज से होगा जारी

Jamshedpur bench press and deadlift team achievments : ऑल बंगाल बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट चैंपियनशिप 2026 में झारखंड टीम का शानदार प्रदर्शन, कन्हैया कुमार सिंह के नेतृत्व में गई 15 सदस्यीय टीम ने जीते 48 पदक

Jaamshedpur bjym seva sankalp campaign : भाजयुमो ने सेवा संकल्प अभियान के तहत घाघीडीह में किया सेवा कार्य, क्षेत्र के जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच किया मच्छरदानी का वितरण

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News