जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना के मरीन ड्राइव स्थित डोबो ब्रिज के पास बीती देर रात हुई ट्रक चालक सोने के चेन छिनतई की घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा. पुलिस ने छापेमारी कर हरविंदर सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों के पास से पीड़ित का सोने का लॉकेट और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल नंबर जेएच 05बीएन- 5469 बरामद की गई है.(नीचे भी पढे
पुलिस के अनुसार घटना के बाद गश्ती दल ने इलाके की नाकेबंदी की और सुराग के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गोलमुरी क्षेत्र से पकड़ा. मामले में सोनारी थाना कांड संख्या 109/25 दर्ज है. गिरफ्तारी अभियान में एसआई संजय कुमार सिंह और एएसआई दल्लीर सिंह सहित सोनारी थाना की टीम शामिल रही. पुलिस ने दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत भेज दिया है तथा आगे की जांच जारी है.




