गालूडीह : गालूडीह स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गालूडीह शाखा में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. श्रद्धांजलि सभा में स्कूली शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. संस्था की प्रभारी बीके संजू बहन और संचालिका बीके अलका बहन के साथ कई गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. ब्रह्माकुमारी संजू बहन ने बताया कि मंत्री रामदास सोरेन एक कर्मठ, ईमानदार, सरल और सच्चे जननायक थे. गालूडीह एवं पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है. (नीचे भी पढ़ें)
वे सदैव जनहित और समाज की भलाई के लिए तत्पर रहते थे. संस्था के कार्यों और सेवाओं में भी उन्होंने सदैव सहयोग और प्रोत्साहन दिया. उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू, सचिन सरकार, बबलू हुसैन, सानू सिन्हा, शिपु शर्मा, अवनी महतो, शंकर कुमार, रंजीत कुमार आदि उपस्थित थे.




