रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर:7 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चक्रधरपुर मधुसूदन स्कूल के समीप श्रीमुखो साहू भवन में देवकमल एवं देवनिका हॉस्पिटल्स रांची, भगेरिया फांउडेशन एवं कोड़ाह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा.(नीचे भी पढ़े)
इसे लेकर चक्रधरपुर गायत्री कुंज भगेरिया फार्म हाउस में रांची के प्रख्यात प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर अनंत सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी में खास तौर से कटे होठ तालू, जलने (बर्निंग) के बाद जो विकृति होती है एवं हाथी पैर जैसे कठिन रोगियों की जांच की जाएगी. (नीचे भी पढ़े)
इसके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, मूत्र रोग विशेषज्ञ, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूरी टीम भी इस शिविर में रोगियों का इलाज करेंगी. शिविर की समाप्ति के पश्चात डॉक्टरों की सीएमई प्रोग्राम आयोजित होगी. जिसमें हमारी पूरी टीम शहरी एवं ग्रामीण रोगियों के बेहतर उपचार संबंधित विषयों पर अपनी राय रखेंगे. इस मौके पर विनोद भगेरिया, मनोज भगेरिया, दशरथ प्रधान समेत अन्य लोग मौजूद थे.




