जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा जुगसलाई नगर परिषद में अचानक 20 फीसदी होल्डिंग टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में जुगसलाई के लोगों ने नगर परिषद कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान नगर परिषद कार्यालय के बाहर भारत माता की जय, वंदे मातरम, बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाओ, हर जोर जुलुम के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, मांग रही है जुगसलाई पानी बिजली और सफाई जैसे नारे भी लगाए गए. जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए परिषद की अध्यक्ष नौसीन खान की अनुपस्थिति में उनको दिए जाने वाला ज्ञापन एवं नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को ज्ञापन सौंपा और होल्डिंग टैक्स को वापस लेने की मांग की.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे एवं कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान, पार्षद नीताई चंद्र सासमल, नेहा सिंह, सुरेंद्र कौर, शिल्पा तापड़िया एवं अन्य को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया गया और ज्ञापन सौंपकर तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक लगाने की मांग की गई. ज्ञापन में कहा गया है कि 20 फीसदी होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाने से जनता पर टैक्स का भारी बोझ बढ़ जाएगा. वैसे ही महंगाई से नागरिक परेशान है. इस अमाननीय तरीके से बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स के कारण नागरिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है. ऐसे में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बिना सहमति के 20 फीसदी होल्डिंग टैक्स बढ़ाया जाना यह सरकार की तानाशाही है. इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ज्ञापन में इस विषय पर तत्काल कार्रवाई कर बढ़ाए गए 20 फीसदी होल्डिंग टैक्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने जुगसलाई की समस्या पानी बिजली और सफाई के मुद्दे पर भी लोग उत्तेजित नजर आए, जिसे समझा बुझाकर शांत किया गया. जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने अपने संबोधन में नागरिकों की मांग से सहमत होते हुए बताया कि पूर्व में उनके द्वारा एवं कई अन्य पार्षदों द्वारा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर विधि सम्मत कार्रवाई कर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान ने अपने संबोधन में सरकार को नागरिकों की भावनाओ से अवगत कराने का आश्वासन दिया है. आंदोलन के नेतृत्व करने वाले सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि इस संबंध में तत्काल उपायुक्त राजीव रंजन को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा. अगर समय रहते बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स पर रोक नहीं लगाई गई तो जुगसलाई बाजार बंद किया जाएगा एवं स्थानीय विधायकों से मिलकर उनसे भी सहयोग मांगा जाएगा. सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं नगर विकास मंत्री को भी ज्ञापन सौंपकर बढ़ाए गए होल्डिंग टैक्स को अविलंब रोकने की मांग करेगा. इसके अलावा हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से भी विचार विमर्श किया जा रहा है. उसके बाद हाईकोर्ट में रिट भी दायर की जाएगी. इस मौके पर कमेटी के संरक्षक परमात्मा मिश्रा, प्रधान महेंद्र पाल सिंह भाटिया, मनमोहन सिंह, बंटी सिंह, बाबू खान, सलाहकार सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम तिवारी, उपाध्यक्ष राजन सोनकर, स्वर्ण सिंह, लाला मनोज साहू, दिलीप कुमार गुप्ता, रणजीत सिंह, ममता उपाध्याय, इंद्रपाल सिंह देव, कृष्णा दुबे, महासचिव अजय कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष श्रवण देबुका, पिंटू सिंह, सूरज प्रताप सिंह, हरविंदर सिंह राजू, सूरज वर्मा, टिल्ली शर्मा, चंद्रभूषण पाठक, ब्रजेश पांडेय, रतन सिंह, अभिषेक शर्मा, अविनाश देव दुबे, शशि भूषण पाठक, कामेश्वर सिंह, नितेश सिंह, पवन सिंह, छोटू सिंह, मोनू सोनकर, राकेश सिंह, सोनू सिंह, राजू सिंह, कृष्णा तिवारी, संजय सिंह, मोहम्मद फिरोज, उषा देवी, बेला अग्रवाल, अनीता देवी, सुमन शर्मा, साधना देवी, सुशीला देवी आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे.







