जमशेदपुर : जमशेदपुर में तेंदूआ के आने की सूचना है. तेंदूआ टाटानगर स्टेशन और आसपास के इलाके में विचरण करते देखा गया है. बताया जाता है कि वह गोलपहाड़ी इलाके की ओर आगे बढ़ा है. इसको लेकर सनसनी फैल गयी है. इसके बाद से वन विभाग की टीम तेंदूआ का पता लगाने की कोशिश कर रहा है. बताया जाता है कि पहली बार उसके बारे में जानकारी तब मिली जब लोको पायलट रेलवे यार्ड में ट्रेन को लगाने के लिए जा रहा था. इसी बीच रेलवे ट्रैक के बगल से तेंदूआ को लोको पायलट ने जाते देखा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने हिम्मत कर उसका वीडियो बना लिया. इसके बाद वीडियो को आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों को दे दिया. इसके बाद बाद से जांच शुरू की गयी. इसकी जानकारी तत्काल रेलवे के फाटक के आसपास लोगों को सचेत कर दिया गया है. लोगों में फिलहाल दशहत का माहौल है. डीएफओ ने पूरी टीम को रवाना कर दिया है.







