देवघर: देवघर में स्थित महावीर व्यामशाला अखाड़ा परिसर में स्थित एक मात्र मां संतोषी मंदिर की 24वां वार्षिक पूजा स्व विश्वनाथ प्रसाद केशरी, धर्म पत्नी स्व मनोरमा देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों द्वारा बड़े ही धूमधाम धाम के साथ पूजा श्रुंगार अभिषेक किया गया, जिसमें मुख्य यजमान अमरनाथ केशरी, बिनोद केशरी, पुत्रबधु सविता केशरी एवं रत्ना केशरी, पौत्र आशिष केशरी, वैभव केशरी द्वारा पूजा किया गया. आचार्य आनंद चरण मिश्रा पुजारी सुमित चरण मिश्रा द्वारा पूजा विधि-विधान पूर्वक से सम्पन्न किया गया. पूजा के बाद हवन, कुमारी बटुक भोजन एवं प्रसाद वितरण किया गया. मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा किया गया है. इसकी जानकारी संतोषी माता मंदिर के व्यवस्थापक बिनोद केशरी ने दी.







