रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर लोको कॉलोनी स्थित श्री श्री शीतला माता पूजा समिति द्वारा शनिवार, 23 मई को पारंपरिक राटा पूजा एवं मड़वा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा तथा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. (नीचे भी पढ़ें)

पूजा कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव अपनी मां नवमी उरांव एवं पत्नी ऊषा के साथ शामिल हुए तथा माता शीतला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.








