रामगोपाल जेना,चाईबासा:ओडिशा के जटनी निवासी तीन श्रद्धालु समीर नायक, निरंजन जेना और दीपक महापात्र देश के 12 ज्योतिर्लिंगों एवं चारों धाम की पवित्र तीर्थ यात्रा पर निकल पड़े हैं. तीनों ने भगवान जगन्नाथ की पावन नगरी पुरी स्थित श्री जगन्नाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर अपनी धार्मिक यात्रा का शुभारंभ किया.(नीचे भी पढ़े)

यात्रा शुरू करने से पहले तीनों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की. इसके बाद उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धाम के दर्शन के संकल्प के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई.












