• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum Chamber-दिव्यांगजनों के लिए सिंहभूम चैम्बर में लगा भर्ती कैम्प, 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, काफी मात्रा में दिव्यांगों को मिला रोजगार

May 23, 2026
in खबर
0
Singhbhum Chamber-दिव्यांगजनों के लिए सिंहभूम चैम्बर में लगा भर्ती कैम्प, 100 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, काफी मात्रा में दिव्यांगों को मिला रोजगार
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा यंग इंडियन व लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट के सहयोग से शुक्रवार को चैम्बर भवन में स्माईल परियोजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु विशेष रोजगार भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया. इस कैम्प का उद्देश्य कोल्हान एवं जमशेदपुर क्षेत्र के दिव्यांग युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था.(नीचे भी पढ़े)


कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन ने किया.उद्घाटन के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सिंहभूम चैम्बर, यंग इंडियन एवं सहयोगी संस्थाओं की यह पहल काफी सराहनीय है. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट स्माईल के माध्यम से दिव्यांग युवाओं को रोजगार पाने में आसानी होगी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी. चैम्बर ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगातार दिव्यांगजनों के लिए रोजगार भर्ती कैम्प आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है. चैम्बर का मानना है कि दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर किसी भी संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं. इस कैम्प में लगभग 100 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया. (नीचे भी पढ़े)

इसमें औद्योगिक इकाइयों, होटल, सर्विस सेक्टर और कॉल सेंटर से जुड़ी कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल रहीं. प्रमुख कंपनियों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, मेटाग्रेल ट्यूब्स, होटल एनएच हिल्स, होटल रमाडा, होटल अल्कोर, एलिमेंट्स कॉर्पोरेशन, स्ट्रीम डिजिटल सर्विस, भालोटिया इंजीनियरिंग वर्क्स प्रालि., आरएसबी ट्रांसमिशन, एएसएल इंटरप्राइजेज, उत्कल ऑटोमोबाइल्स समेत कई अन्य कंपनियां शामिल थीं. कैम्प में कंपनियों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार दिव्यांग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. आयोजकों के अनुसार इस भर्ती कैम्प के माध्यम से लगभग 150 से 200 दिव्यांग युवाओं को रोजगार मिला.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया तथा यंग इंडियंस की चेयरमैन श्रुति झुनझुनवाला, को-चेयरमैन भाविन गांधी एवं आकाश केडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही.आयोजकों ने बताया कि लियोनार्ड चेशायर डिसेबिलिटी ट्रस्ट से जुड़े दिव्यांगजन ही इस विशेष भर्ती कैम्प का लाभ उठा सकते हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांग युवा एवं उनके परिजन उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त
खबर

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

October 23, 2026
West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच
खबर

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

October 23, 2026
Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच
खबर

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

October 23, 2026
Next Post
jamshedpur jdu signature abhiyan- घाटशिला में ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर जदयू का हस्ताक्षर अभियान रविवार को, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्थल का किया निरीक्षण

jamshedpur jdu signature abhiyan- घाटशिला में ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर जदयू का हस्ताक्षर अभियान रविवार को, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने स्थल का किया निरीक्षण

Jamshedpur scouts and guides water service : चक्रधरपुर रेल मंडल के छह स्टेशनों पर पेयजल सेवा कर रहे हैं रेलवे के स्काउट्स, सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक यात्रियों को मुहैया करा रहे पेयजल

Jamshedpur scouts and guides water service : चक्रधरपुर रेल मंडल के छह स्टेशनों पर पेयजल सेवा कर रहे हैं रेलवे के स्काउट्स, सुबह 9:30 से शाम 6:30 बजे तक यात्रियों को मुहैया करा रहे पेयजल

Singhbhum chamber employment recruitment camp-सिंहभूम चैम्बर एवं यंग इंडियन ने दिव्यांगजनों के लिए लगाया रोजगार भर्ती कैम्प, 150 दिव्यांगों के बीच 65 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन

Singhbhum chamber employment recruitment camp-सिंहभूम चैम्बर एवं यंग इंडियन ने दिव्यांगजनों के लिए लगाया रोजगार भर्ती कैम्प, 150 दिव्यांगों के बीच 65 अभ्यर्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

central minister attack on congress : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जमशेदपुर से कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – लोकतंत्र की आड़ में भीड़तंत्र को बढ़ावा दे रही कांग्रेस, लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक भाजपा जनता के बीच रखेगी विपक्ष की सच्चाई, देखिये – video

jamshedpur rural- बहरागोड़ा के कुलियंक गांव में चार माह से जलमीनार खराब,अबुआ मित्र पर की शिकायत

Jamshedpur visit of central minister : जमशेदपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के लोगों से की मुलाकात, अभिनंदन

Jharkhand cabinet meeting : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, काफी अंतराल के बाद होने जा रहा है कैबिनेट की बैठक, कई अहम और लंबित मामले पर लगेगी मुहर

Tata steel Bokaro sustainable initiative : टाटा स्टील वेस्ट बोकारो में सस्टेनेबल खनन और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोसीडिंग पहल की शुरुआत, होगा इलाके के लोगों को लाभ

Jharkhand weather update : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से बारिश के संकेत, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News