जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल संघ की कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव के पश्चात विजयी प्रत्याशियों का स्वागत समारोह संस्थान में आयोजित हुआ. संघ भविष्य में अपने सामाजिक दायित्वों का अच्छे ढंग से निर्वहन कर सके, इसके लिए जल्द ही एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान के विकास के लिए पुराने अनुभवी सदस्यों के साथ नये युवाओं को भी जोड़ा जाएगा. इसके पश्चात समिति अपने क्षेत्र एवं संस्था के विकास के लिए अपनी भूमिका तय करेगी. आज के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारियों में मनोज कुमार, वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार ठाकुर, सुमंत कुंवर, अजय कुमार, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, सुशील कुमार, चंदन कुमार, कुमान मनीष भास्कर तथा राकेश कुमार शामिल रहे. इस चुनाव में शिशिर कुमार, वीरेंद्र कुमार एवं शशि ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई.







