जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में गौ माता के लिए श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ छप्पन भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दुर्गा देवी दीनदयाल कांवटिया के सौजन्य से जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों ने उपस्थित होकर गौ माता को छप्पन भोग अर्पित किया एवं गौ सेवा का पुण्य प्राप्त किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान गौ माता की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए समाज में गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप गोयल, रामावतार गोयल, अभिषेक भालोटिया, उमेश कांवटिया, सुरेश कांवटिया, चितरमल धूत, संजय देबुका, जवाहर विग, राजकुमार चांडुका, राजकुमार सांघी, कैलाश सरायवाला, ललित सरायवाला, अनिल नरेड़ी, शंकर मित्तल, प्रदीप मित्तल, विजय आनंद मूनका, मनोज गोयल, पंकज पड़िया, दिनेश काबरा, राज कुमार भरतिया, प्रदीप देबुका, पवन मस्कारा, प्रदीप कांवटिया, दिलीप कांवटिया, सीमा मूनका एवं प्रमोद सरायवाला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री टाटानगर गौशाला समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार जताया है. गौशाला प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजन से लोगों में गौसेवा की भावना जागृत होगी. जो भी श्रद्धालु भविष्य में छप्पन भोग का आयोजन कराना चाहते हैं, वे श्री टाटानगर गौशाला के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.







