जमशेदपुर/ घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के बिलाजुड़ी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है. घटना रविवार शाम की है. प्राप्त जानकारी अनुसार बिरंतु गिरी (40) जमशेदपुर में मजदूरी का काम करने आए थे. मजदूरी करने के बाद बिलाजुड़ी लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
बस से उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. (नीचे भी पढ़ें)
मृतक के तीन बच्चे हैं. फिलहाल सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है.







