रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : भाजपा चक्रधरपुर ग्रामीण मंडल की ओर से स्थानीय जनोपयोगी समस्याओं एवं किसानों के धान भुगतान को लेकर राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी चक्रधरपुर को सौंपा गया. मांग पत्र में भाजपा नेताओं ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले समेत पूरे प्रदेश में विकास कार्य प्रभावित हैं और किसानों, वृद्धों, विधवाओं तथा दिव्यांगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है. साथ ही बालू की गंभीर समस्या, पेयजल संकट समेत विभिन्न प्रमुख समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से किसानों के लंबित धान भुगतान को अविलंब करने, वृद्धा-विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का नियमित भुगतान, पेयजल व्यवस्था बहाल करने, सरकारी योजनाओं के लिए बालू उपलब्ध कराने, मनरेगा कर्मियों के वेतन भुगतान तथा धान बीज का समय पर वितरण करने की मांग की गई. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा नेता गोरखनाथ बोदरा उर्फ डारे बोदरा,सरना वोईपाई,गणेश तांती, परेश मंडल, दीपक प्रधान, तीरथ जमुदा, केदार नायक, दुर्योधन प्रधान, प्रेम प्रधान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने सरकार से जनोपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए.







