चाकुलिया: चाकुलिया में ईद उल अजहा ( बकरीद) पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायी गयी. इससे पूर्व चाकुलिया के मुस्लिम बस्ती स्थित ईदगाह परिसर में गुरूवार को बकरीद की नमाज अदा की गई. सुबह 7 बजे मुस्लिम समुदाय के लोग नये वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा किया. इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर इमाम अब्दुल अजीज ने लोगों को बकरीद की नमाज अदा कराई. पर्व के मद्देनजर चाकुलिया पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में तैनात थे. इस मौके पर साजिद खान,हैदर खान, पार्षद मो गुलाब, रसीद खान, सलीम खान, मिन्हाज अख्तर, मो अनवर, मिराज, कलीम, शमीम समेत अन्य लोग उपस्थित थे.







