चाकुलिया : ईद उल मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को चाकुलिया मुस्लिम बस्ती स्थित मस्जिद परिसर से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया. मस्जिद परिसर से निकला जुलूस मुख्य पथ होते हुए नया बाजार गौशाला चौक पहुंचा और वहां से सड़क मार्ग होते हुए वापस मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल लोग लोगों के बीच चॉकलेट वितरण कर खुशियां बांटी. वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के साथ थाना प्रभारी राजेश कुमार समेत अन्य पुलिस बल चल रहें थे. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर मो गुलाब, रसीद खान, मो साजिद, सलीम खान, मो अनवर, हेदर खान, मो इमरान, मो शोनू, मो मगलू, मो कुद्दुस, मो सोहेल, मो महफूज, मो जहांगिर समेत अन्य उपस्थित थे.
















