चाकुलिया : चाकुलिया थाना में मंगलवार को रामनवमी और ईद को लेकर अंचलाधिकारी नवीन पुर्ती की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक का संचालन रवींद्र नाथ मिश्रा ने किया. अंचलाधिकारी नवीन पुर्ती ने उपस्थित लोगों के साथ रामनवमी और ईद को शांतिपूर्वक और आपसी एकता व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की. बैठक में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोटाय बानरा, सिटी मैनेजर प्रभात मिंज, वार्ड पार्षद असगर हुसैन, शतदल महतो, मौसमी मल्लिक, अखाड़ा समिति के संयोजक दिनेश सिंह, रमाकांत शुक्ला, पतित पावन दास, मिन्हाज अख्तर, दीपक सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.




