बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरा पंचायत के पाथरा गांव के ग्रामीण बिजली विभाग के पदाधिकारीयों के उपेक्षा के कारण विगत तीन दिनों से अंधेरे में रहने पर विवश है. इस संबंध में मानुषमुरिया के मुखिया राम मुर्मू ने बताया कि विगत दिनों हुई बारिश और आंधी से पाथरा चौक के पास लगा बिजली का पोल टूटकर गिर गया है. उन्होंने कहा कि पोल ध्वस्त होने के कारण गांव में बिजली नहीं होने की सूचना विभाग के पदाधिकारी को दी गई है परंतु अबतक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है जिस कारण गांव के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में विगत तीन दिनों से अंधेरे में है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि विभाग के पदाधिकारी द्वारा पहल नहीं किए जाने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. श्री मुर्मू ने कहा कि गांव में बिजली नहीं होने के कारण लोगों के समक्ष पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गया है और विद्यार्थियों का पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नया पोल लगाकर गांव में बिजली व्यवस्था बहाल करें ताकि लोगों को राहत मिल सके.







