जमशेदपुर: जमशेदपुर के आज़ादनगर, रोड नंबर 1 पर स्थित अहमदिया मुस्लिम मस्जिद में ईद उल-अज़हा की नमाज़ बड़े धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ अदा की गई. भारी संख्या में मुसलमान भाई-बहन इसमें शामिल हुए. नमाज की इमामत मौलवी शेख अब्दुल मनान ने कराई. खुतबे में उन्होंने कहा कि ईद उल-अज़हा हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की पवित्र सुन्नत की याद दिलाती है. कुर्बानी का मूल उद्देश्य अल्लाह की निकटता प्राप्त करना और गरीब भाइयों को खुशी में शामिल करना है. ईद भाईचारे, सद्भावना और प्रेम का प्रतीक है. (नीचे भी पढ़े)

नमाज के उपरांत विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई. जमशेदपुर जमात के प्रधान सैयद मजहर उल हक ने सभी को ईद मुबारक का पैगाम देते हुए शांति, सहिष्णुता और मानवता की सेवा का संदेश दिया. इस पावन अवसर पर महिलाओं के लिए नमाज की विशेष व्यवस्था भी की गई थी. इस अवसर पर नेक मोहम्मद (जिला प्रधान, अहमदिया जमात जमशेदपुर), सैयद जावेद अनवर, खलील अहमद, मुईनुल हक, अशरफ अज़ीज, हामिद अहमद, यासिर अहमद तथा जमात के अन्य गणमान्य सदस्य शामिल थे.







