जमशेदपुर : ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में शान-ओ-शौकत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया. गांधी मैदान से निकला जुलूस आमबागान की ओर बढ़ रहा है. जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर “सरकार की आमद मरहबा” और नारे-ए-तकबीर की गूंज सुनाई दे रही है. (नीचे भी पढ़ें)

जुलूस की अगुवाई उलेमा-ए-किराम कर रहे हैं. उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग पैदल चल रहे हैं. इसके बाद बाइक और अन्य वाहनों पर सवार लोग जुलूस में शामिल हैं. कई ट्रकों पर भी बड़ी संख्या में लोग सवार होकर जुलूस का हिस्सा बने हैं. जुलूस में शामिल लोग पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की आमद की खुशी में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

जुलूस को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. गांधी मैदान से आमबागान तक रास्ते में बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल नजर आए. इस दौरान लोगों ने अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया. ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर निकले जुलूस को लेकर शहर में विशेष उत्साह देखने को मिला.




