जमशेदपुर : पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की जयंती (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के अवसर पर जमशेदपुर में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक तैयारी की है. विधि-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए शहर के कई मार्गों पर नो इंट्री लगाई गई है. जुलूस को देखते हुए 26 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के परिचालन (बस को छोड़कर) पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किये जाएंगे. यह आदेश पुलिस उपाधीक्षक यातायात कार्यालय से पुलिस उपाधीक्षक यातायात, एसएसपी और उपायुक्त के हस्ताश्रर के बाद जारी किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
26 अगस्त को भारी वाहनों के परिचालन पर रोक : 26 अगस्त को ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर जमशेदपुर में निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शहर के यातायात में बदलाव किया गया है. जमशेदपुर में उस दिन नो इंट्री लगाई गई है. जारी आदेश के अनुसार सुबह 6 बजे से रात के 11 बजे तक शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. हालांकि, बसों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है.




