गोड्डा: गोड्डा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ब्रांच मैनेजर घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया. आरोपी मैनेजर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की राशि लाभार्थी के खाते में भिजवाने के लिए रिश्वत ले रहा था.सीबीआई ने बताया है कि मामला गोड्डा के डुमरिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच का है. 1 जून को आरोपी इसी ब्रांच मैनेजर तो गिरफ्तार किया गया. उस पर आरोप है कि उसने एक मृतक महिला के बेटे को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा का लाभ दिलाने के लिए घूस मांगी.सीबीआई के अनुसार पीड़ित की माता का निधन हो गया था. लेकिन मृतक महिला ने मौत से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जरिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी ले रखी थी. (नीचे भी पढ़े)
मृत्यु पर मृतक महिला के आश्रित बेटे को 2 लाख रुपये मिलने थे.सीबीआई के मुताबिक पीड़ित बेटा जब डुमरिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पहुंचा तो उससे 2 लाख रुपयों को खाते में भिजवाने यानी क्लेम प्रोसेस करवा लाभ देने के लिए ब्रांच मैनेजर ने घूस मांगी. इतना ही नहीं आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने मृतक महिला के खाते में जमा 35 हजार रुपये, जो कि होल्ड किए गए थे, उसे निकलवाने के लिए 17 हजार रुपये अलग से घूस मांगे.कुल 77 हजार मांगे थे ब्रांच मैनेजर ने घूसगोड्डा में एसबीआई के डुमरिया ब्रांच मैनेजर ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ के लिए 60 हजार और खाते से होल्ड हटाने के लिए 17 हजार यानी कुल 77,000 रुपयों की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित बेटे ने इसकी खबर सीबीआई को दी और इसके बाद 31 मई 2026 को फौरन ही केस दर्ज कर लिया गया. इसके बाद सीबीआई हरकत में आयी और कार्रवाई की







