गालूडीह : शातिर ठग ने शनिवार को एक वाहन चालक से एयरटेल पेमेंट बैंक की जानकारी लेकर और उससे ओटीपी पूछ कर 13 हजार रुपये ठग लिये. बिहार निवासी चालक बीरेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को उसे व्हाट्सएप पर 9296843182 नंबर से अली हसन नामक एक व्यक्ति का कॉल आया. फिर कहा गया कि एयरटेल पेमेंट बैंक अपडेट करना होगा नहीं तो अकाउंट बंद हो जायेगा. अपडेट करने के लिए ओटीपी बताना होगा. उन्होंने जैसे ही ओटीपी बताया, अकाउंट से 13 हजार रुपये कट गए. गालूडीह पुलिस ने उनको बिस्टुपुर स्थित साइबर थाने में ठगी का केस दर्ज कराने को कहा गया.




