बहरागोड़ा : शुक्रवार को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीण युवाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया. मौके पर चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की यह भागीदारी न केवल ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को संबल प्रदान करेगी, बल्कि आपातकाल में फंसी जिंदगियों के लिए उम्मीद की किरण भी बनेगी. रक्तदान शिविर में कुल 22 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उत्पल मुर्मू की टीम और जमशेदपुर से आए विशेषज्ञ दल की संध्या केरकेट्टा, संजय, ज्योति कुमारी एवं घनश्याम महतो ने पूरी तत्परता के साथ नियमों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया.


