जमशेदपुर: दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) मनोज कौशिक बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने बिष्टुपुर जिला पुलिस मुख्यालय में कोल्हान प्रमंडल के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इससे पूर्व एडीजी को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड अफ आनर दिया गया. बैठक में कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय, सरायकेला- खरसावां एसपी निधि द्धिवेदी और चाईबासा के एसपी अमिक रेणू समेत तीनों जिलों के डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी. एडीजी ने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, नियमित गश्त बढ़ाने व खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. साथ ही लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर जरुरी दिशा निर्देश भी दिए.







