जमशेदपुर:झारखंड प्रदेश कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस द्वारा 19 जून को विशाल मजदूर महासम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है, इसी के मद्देनज़र केकेसी के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की एंव दिशानिर्देश प्राप्त किए.दोनों नेताओ के बीच मनरेगा मजदूरों पर भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़े)
शैलेश पांडेय ने बताया की केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज के नेतृत्व मे देश भर मे चलाए जा रहे अभियान मे झारखंड 500 से अधिक पंचायतों मे 12000 से अधिक मनरेगा मजदूर को जोड़कर तीसरे स्थान पर है.मजदूर महासम्मेलन मे राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज, संजय गाबा, के राजू, केशव महतो कमलेश, विभिन्न मंत्री ,विधायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण शामिल होगे. शनिवार को आयोजित बैठक मे कार्यक्रम स्थल सहित कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली जाएगी.








